उत्तराखंड भाजपा संगठन चुनाव को लेकर एक बार फिर भाजपा सक्रिय नज़र आ रही है केंद्रीय संगठन ने केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को उत्तराखंड संगठन चुनाव अधिकारी बनाया है जो उत्तराखंड में होने वाले संगठन के चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगे।आपको बबता दे कि उत्तराखंड में प्रदेश अध्यक्ष और संगठन चुनाव होने है जो हर्ष मल्होत्रा की देखरेख में होंगे। इसको लेकर उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि केंद्रीय संगठन ने उत्तराखंड में संगठन चुनाव के लिए अधिकारी नियुक्त किए है और 1जुलाई तक उत्तराखंड बीजेपी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जायेगा उससे पहले की सभी चुनावी तैयारियां कर ली जाएगी।

One thought on “उत्तराखंड बीजेपी को जल्द मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय संगठन ने इस केंद्रीय राज्यमंत्री को बनाया चुनाव अधिकारी!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *