देहरादून।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी तथा नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने हेतु कड़े निर्देश निर्गत किए गए हैं,दिये गये निर्देशों के अनुपालन में राजपुर पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर रोकथाम हेतु चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के दौरान दिनांक 04-11-26 की रात्रि में पुरानी मजार जोहड़ी रोड के पास से मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त असद को लगभग 05 लाख रू0 मूल्य की 01 किलो 110 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्व थाना राजपुर में धारा: 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ का विवरण

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह मोथरोवाला दून यूनिवर्सिटी रोड नेहरू कॉलोनी का रहने वाला है तथा वर्तमान समय में ओपन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कर रहा है। जल्द पैसा कमाने के लालच में वह उक्त चरस को रिस्पना पुल निवासी एक स्थानीय नशा तस्कर से लाया था, जिसे वो नशे के आदी स्थानीय व्यक्तियों को महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था। इससे पहले ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त का पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी व अन्य आपराधिक प्रकरणों में जेल जाना प्रकाश में आया है, जिसके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:

अशद उर्फ शुभान खान पुत्र वकील खान निवासी मौथरा वाला निकट वाइन शॉप दून यूनिवर्सिटी रोड थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून उम्र 19 वर्ष।

बरामदगी:

01किलो 110 ग्राम अवैध चरस (अनुमानित मूल्य लगभग 05 लाख रू0)

पुलिस टीम :-

1- उ०नि० पीडी भट्ट थानाध्यक्ष राजपुर
2- उ०नि० अनित कुमार, चौकी प्रभारी जाखन
3- का० अमित
4- का० मोहित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *