
उत्तरकाशी। पिछले तीन दिनों से लापता हुए 8 ट्रैकर्स के लिए एसडीआरएफ और एनआईएम की रेस्क्यू टीमों के सर्च अभियान के दौरान 2 लोगो के शव बरामद हुए है जिनमे एक पुरुष और एक महिला का शव है जबकि अभी भी 6 लोग लापता है इन लोगो में सात ट्रैकर और एक स्थानीय गाइड सिद्धार्थ राणा का शामिल है। फिलहाल मौसम को देखते हुए सर्च अभियान अभी रोक दिया गया जबकि कल सुबह एक बार फिर लापता लोगो के लिए सर्च अभियान चलाया जाएगा।
आपको बता दे कि सर्च अभियान में लगी टीमों को बर्फ में दबा करीब 4,000 मीटर की ऊंचाई पर टेंट और अन्य सामान बरामद हुआ है वहीं कपड़े और राशन की सामग्री भी मिली लेकिन लापता लोगों में सिर्फ दो लोगो के ही शव बरामद हुए।
लापता लोगों में कौन-कौन शामिल हैं?
लापता लोगों में पश्चिम बंगाल के पांच, उत्तर प्रदेश की दो महिला ट्रैकर और उत्तरकाशी के स्थानीय गाइड सिद्धार्थ राणा शामिल हैं।

