रुद्रप्रयाग – उत्तराखंड में हेली दुर्घटनाओं के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे है पिछले दिनों ही एक हादसा हुआ जिसमें 6 लोगों की जान गई थी और आज एक दुखद घटना और हुई जिसमें बच्चे समेत 7 लोगों की मौत हो गई।आज सुबह  लगभग 5 बजकर 30 मिनट पर गुप्तकाशी स्थित आर्यन हेली एविएशन का हेलीकॉप्टर 06 यात्रियों को लेकर केदारनाथ से गुप्तकाशी हेतु निकाला था, जो अपने निर्धारित समय पर गुप्तकाशी नहीं पहुंच पाया उक्त हेली के केदारनाथ से गुप्तकाशी आते समय अचानक मौसम खराब होने/बादल आ जाने से उक्त हेली क्रैश हो गया जिसमें पायलट और एक बच्चे समेत 7 लोगों की जान चली गई।

जानकारी के अनुसार जिस स्थान में ये हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ वह स्थान गौरीकुंड से लगभग 05 किमी ऊपर  पैदल गौरी माई खर्क नामक स्थान है। SDRF टीम मौके पर पहुंच गई है। सोनप्रयाग थाना रेस्क्यू टीमें भी पहुंच चुकी है।
जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर में सवार लोगो की डिटेल्स –

1.राजवीर-पायलट
2.विक्रम रावत बीकेटीसी निवासी रासी ऊखीमठ
3.विनोद
4.तृष्टि सिंह
5.राजकुमार
6.श्रद्धा
7.राशि बालिका उम्र 10 वर्ष

One thought on “गौरीकुंड क्षेत्र में केदारनाथ धाम से फाटा आ रहा हेलिकॉप्टर हुआ क्रैशदर्दनाक हादसे में 23 महीने के बच्चे समेत 7 की मौत”
  1. Everything for Minecraft http://www.topminecraftworldseeds.com/ in one place: mods, skins, maps, texture packs, and the best seeds for survival, creativity, and adventure. Collections of popular add-ons, installation instructions, updates, and secure downloads for different versions of the game.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed