देहरादून। दिनांक 03/09/26 को पंकज जोशी निवासी भगवंतपुर थाना राजपुर देहरादून द्वारा थाना राजपुर आकर तहरीर दी गई कि अज्ञात चोरों द्वारा पुरुकुल रोड स्थित माता भरना देवी मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां, घंटा, दिया, अष्टधातु की पुरानी थाली, शिवलिंग व नगद धनराशि चुरा ली है। तहरीर प्राप्त होने पर थाना राजपुर पर धारा 305 (D) BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

थाना क्षेत्र में मंदिर चोरी की घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत व उसके अनावरण तथा उसमें शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा दिये गये निर्देशों पर थाना हाजा पर पुलिस टीम का गठन किया गया।गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर उसके आस-पास तथा आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन करते हुए घटना में शामिल संदिग्धों के समबन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी/पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में मंदिर /दुकान चोरी की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी प्राप्त कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा लगातार किये जा रहे अथक प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक 04.09.2026 को पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर उक्त चोरी की घटना में शामिल अभियुक्त सिद्धार्थ थापा व अंकित भंडारी को निकट भंडार गांव पुरुकुल रोड के पास से चोरी किया गया मंदिर का सामान व नगद धनराशि के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त गणों द्वारा पूछताछ पर पुलिस को बताया कि उनके द्वारा चुराए गए सामान में से कुछ सामान कुछ देर पहले शत्रुघ्न नाम के कबाड़ी को भेज दिया गया है। पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए निकट जंगल मंगल तिराहा पुरुकुल रोड से शत्रुघ्न कबड्डी को चोरी के खरीदे हुए सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तगणो की गिरफ्तारी के पश्चात विवेचक द्वारा उक्त अभियोग में धारा 317(2)BNS की बढ़ोतरी की गई।

पूछताछ का विवरण:

गिरफ्तार अभियुक्त सिद्धार्थ थापा व अंकित भंडारी से पूछताछ में पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई कि नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उनके द्वारा चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। दोनों अभियुक्त देहरादून में अलग-अलग स्थानों पर घूमते रहते हैं तथा विशेष कर रात्रि के समय बन्द मंदिर अथवा दुकान की रैकी कर मौका देखकर उसका ताला तोड़कर उसमें रखे सामान को चुरा लेते हैं। चुराए हुए सामान को कुछ समय के पश्चात मौका देखकर बेच देते हैं। बेचे गए सामान से जो पैसा मिलता है उसे अपने नशे के शौक को पूरा करते हैं। गिरफ्तार अन्य अभियुक्त शत्रुघ्न द्वारा बताया गया कि वह कबाड्डी का काम करता है तथा उसकी दुकान काट बांग्ला राजपुर में स्थित है। उसके पास जब भी कोई चुराया हुआ सामान लाता है तो उसे वह कम दामों में खरीदता है तथा ज्यादा दामों में आगे बेच देता है। उसके द्वारा ही उक्त दोनों अभियुक्तों से मंदिर से चुराया गया सामान खरीदा गया था।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त गण

:* 1-सिद्धार्थ थापा पुत्र कमल थापा निवासी बापू नगर जाखन देहरादून उम्र 31 वर्ष। 2-अंकित भंडारी पुत्र स्वर्गीय भगवान सिंह निवासी बापू नगर जाखन देहरादून उम्र 32 वर्ष।3-शत्रुघ्न पुत्र स्वर्गीय राम प्रकाश निवासी ग्राम कलसी थाना सिमली जनपद दरभंगा बिहार हाल पता काटबांग्ला राजपुर देहरादून उम्र 52 वर्ष।

*बरामदगी*

1- अष्टधातु की मूर्तियां-042-अष्टधातु का घंटा-013-अष्टधातु का दिया-024-अष्टधातु की थाली-035- अष्टधातु की तस्तरी 6-अष्टधातु का शिवलिंग-017-नकद धनराशि-2000 रुपए।*

पुलिस टीम :

-*1. उ0नि0 प्रवीण सैनी2. का० सत्येंद्र3. का० सुरेंद्र।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *