देहरादून /ऋषिकेश। ऋषिकेश कोतवाली के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र से खून के रिश्ते को शर्मसार करने वाली ख़बर सामने आई है यहां एक मां के अपने बेटे को नशा ना करने को कहने पर कलयुगी बेटे ने मां को ही गोली मार दी और और उसी के द्वारा अपनी मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

आपको बता दे कि आईडीपीएल चौकी क्षेत्र सुमित गौड़ नशे का आदि है और उसकी अपनी मां ऊषा देवी के साथ इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई उसकी मां उसको नशा ना करने के लिए बार बार कहती थी इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि सुमित ने 12 बोर के तमंचे से अपनी मां पर गोली चला दी जिससे लहूलुहान होकर ऊषा देवी गिर पड़ी फ़िर उनको अस्पताल में भर्ती कराया जहां वो मौत और ज़िन्दगी से जंग लड़ रही है।

वहीं इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि घटना को गर्भीरता से लिया जा रहा है और सुमित को हिरासत में लिया गया है जिससे पूछताछ की जा रही है इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा फ़िलहाल सभी ये कह रहे है कि आज की दुनिया में ऐसे में कलयुगी पुत्र है जो मां पर भी हमला कर रहे है।

2 thoughts on “ख़ून का रिश्ता शर्मसार, ऋषिकेश में कलयुगी बेटे ने मां को मारी गोली,मां गंभीर रूप से घायल!”
  1. Heya i am for the primary time here. I found this board and I find It really useful & it helped me out much. I’m hoping to give something back and aid others such as you aided me.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *