देहरादून /चमोली। बद्रीनाथ धाम से देहरादून आ रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास चाई गांव में क्रैश हो गया है जिसमें सवार पायलट समेत 6 लोगो की दर्दनाक मौत हो गई है इस दुर्घटना में पायलट सहित सभी 06 व्यक्तियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस, एसडीआरएफ एवं सेना की संयुक्त टीमें घटनास्थल पर रेस्क्यू अभियान में जुटी हैं सभी शवों को दुर्गम घटनास्थल से सड़क मार्ग तक लाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

आपको बता दे कि बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर VT-HCX लापता, खोज और बचाव अभियान शुरू ट्रांस भारत एविएशन प्रा. लि. का हेलीकॉप्टर जिसका कॉल साइन है जो बद्रीनाथ से सहस्त्रधारा, देहरादून के लिए संचालित हो रहा था और जिसने लगभग 13:14 बजे उड़ान भरी थी, उसके लापता होने की सूचना मिली थी हेलीकॉप्टर का संपर्क उस समय टूट गया जब वह जोशीमठ घाटी के ऊपर से उड़ रहा था। उसी समय ट्रैकिंग सिस्टम भी हेलीकॉप्टर को ट्रैक नहीं कर पाया और अभी तक उसकी वर्तमान स्थिति का पता नहीं चल पाया है।

घटना की सूचना मिलते ही तुरंत भारतीय सेना, जिला प्रशासन चमोली और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीमों को खोज और बचाव अभियान शुरू करने के लिए रवाना किया गया था एहतियात के तौर पर, मेसर्स ट्रांस भारत एविएशन प्रा. लि. के सभी हेलीकॉप्टरों की उड़ानों को रोक दिया गया है सर्च अभियान के चलते हेलीकॉप्टर का मलबा और लोगो के शव बरामद हुए है।

हेलीकॉप्टर में सवार लोगों का विवरण (पायलट + 5 यात्री)

पायलट:1. कैप्टन हिमांशु*यात्री:

1. प्रथापा (पुरुष)2. अरुण (पुरुष)3. शंकर गौड़ा (पुरुष)4. सुधीर के (पुरुष)5. एच.एस. नटराज (पुरुष)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *