आदिल पाशा । उत्तराखंड में 30 अप्रैल से चार धाम यात्रा शुरू हो रही है जिसकी तैयारी पुलिस के द्वारा बहुत पहले से की जा रही है इसी को लेकर आज उत्तराखंड पुलिस के गढ़वाल परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक राजीव स्वरूप, और यातायात निदेशक के साथ आला अधिकारियों की संयुक्त प्रेस हुए जिसमें उत्तराखंड पुलिस की तैयारियों के बारे में बताया गया। चार धाम यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए गढ़वाल परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक राजीव स्वरूप ने बताया कि चार धाम यात्रा की तैयारियों में पुलिस बहुत पहले ही जुट गई थी और इस साल यात्रा सुखद रहे इसके लिए पूरी तैयारी पुलिस के द्वारा कर ली गई है। पुलिस की तरफ से गढ़वाल रेंज कार्यालय में चार धाम यात्रा कंट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है ये कंट्रोल रूम 24 *7 काम करेगा और इसमें एक पुलिस उपाधीक्षक,2 निरीक्षक, चार उपनिरीक्षक और हेड कांस्टेबल के साथ साथ कांस्टेबल भी होंगे जो पूरी चार धाम यात्रा के हर पहलू नज़र रखेंगे। इस कंट्रोल रूम से चार धाम यात्रा की पल पल की खबर रहेगी वहीं इस बार यात्रा को जोन में बाटा गया है इसमें 15 सुपर जोन,41 जोन व 137 सेक्टर में इसको विभाजित किया गया है सभी यात्रा मार्गो पर 9 अपर पुलिस अधीक्षकों को अलग अलग रूट प्रभारी बनाया गया है साथ ही एक एक पुलिस उपाधीक्षक को धाम का प्रभारी भी बनाया गया है संपूर्ण यात्रा में 24 पुलिस उपाधीक्षक,66 निरीक्षक,366 उपनिरीक्षक,615 हेड कांस्टेबल,1222 कांस्टेबल,208 महिला कांस्टेबल,926 होमगार्ड,1049 पीआरडी के जवान साथ ही 9 कंपनी पीएसी व 26 सब टीम एसडीआरएफ को नियक्त किया गया है पुलिस का पूरा प्रयास चार धाम यात्रा सुखद तरीके से कराना रहेगा।

3 thoughts on “30 अप्रैल से शुरू होगी चार धाम यात्रा,उत्तराखंड पुलिस की युद्ध स्तर पर तैयारी|”
  1. I loved as much as you will receive carried out right here. The sketch is attractive, your authored material stylish. nonetheless, you command get bought an shakiness over that you wish be delivering the following. unwell unquestionably come further formerly again since exactly the same nearly very often inside case you shield this hike.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *