देहरादून। एक पेड़ मां के नाम की मुहिम को देहरादून की ट्री वूमेन के नाम से जाने जानी वाली लक्ष्मी अग्रवाल और आगे बढ़ा रही है और नाकि शहर बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित कर रही है इसी क्रम में दून के नारी निकेतन और बाल गृह में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने पर्वतीय मैदानी एकता समिति द्वारा एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत एक लाखवां पौधा रोपण किया।

इस दौरान समिति की सचिव लक्ष्मी अग्रवाल, पर्यावरणविद और सहायक नगर आयुक्त वी के चौहान ने भी फलदार पौधा लगाकर लोगों को हरित उत्तराखंड बनाने का संकल्प दिलाया। वृक्षारोपण कार्यक्रम और महिलाओं को हरित देहरादून के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता , नारी निकेतन की महिलायें और समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

सीडीओ अभिनव शाह ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने दूनवासियों
को वृक्षारोपण और पेड़ों को बचाने के लिए जागरूक किया है यही वजह है कि आज देहरादून में लोग वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक हो रहे हैं

सामाजिक जागरूकता बढ़ाने देहरादून की हरियाली
में आज लोगों का सहयोग सबसे महत्वपूर्ण कारक होता है और इस लोकहित के कार्य में पहाड़ी मैदानी एकता समिति के अध्यक्ष पीके अग्रवाल , सचिव लक्ष्मी अग्रवाल, मोहित रतूड़ी और प्रकृति प्रेमी
वीके चौहान जैसे लोगों की भूमिका अहम हो जाती है।

इस मौके पर ट्री वूमेन लक्ष्मी अग्रवाल ने कहा कि बीते एक माह में उन्होंने अपने सहयोगियों और समर्थकों के साथ ग्रामीण और शहरी इलाकों में पौधारोपण किया इसके साथ साथ जहां भी पौधे लगाए गए वहां लोगों को वृक्षारोपण और वृक्ष बढ़ाने की शपथ दिलाई जिसका सफर आज 1 लाख पेड़ लगाने के साथ नारी निकेतन में नए मुकाम पर पहुंचा है उन्होंने कहा कि यह अभियान अभी आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed