बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बच्चों के यौन शोषण के बेहद गंभीर मामले में अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए दोषी पति-पत्नी को फांसी की सजा सुनाई है। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि यह अपराध समाज को झकझोर देने वाला है और इसे दुर्लभतम श्रेणी में रखा जाता है।

जांच के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपियों ने मासूम बच्चों का शोषण कर उनके आपत्तिजनक वीडियो और फोटो तैयार किए तथा उन्हें ऑनलाइन माध्यम से बेचने का प्रयास किया।

पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों, डिजिटल डाटा और पीड़ितों के बयानों के आधार पर मजबूत चार्जशीट दाखिल की थी सुनवाई के दौरान अदालत ने माना कि आरोपियों ने बच्चों के भरोसे और मानवता को ठेस पहुंचाई है। फैसले के बाद पीड़ित परिवारों ने राहत जताई,प्रशासन ने इसे बाल सुरक्षा के प्रति कड़ा संदेश बताया है।

480 thoughts on “उत्तर प्रदेश के बांदा में जघन्य अपराध पर सख़्त फैसला,दोषी दंपती को फांसी!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *