देहरादून।एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने दूसरों की जान से खिलवाड़ करने वालों को दो टूक जवाब दिया है और ऐसे लोगों के खिलाफ़ सख़्त कानूनी कार्यवाही के लिए तैयार रहने की चेतावनी भी दी हैं।

आपको बता दे कि जानबूझकर शहर के व्यस्ततम मार्ग पर जहाँ स्पीड लिमिट कम निर्धारित है,अत्यधिक तेज गति से बाइक चलाकर,मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर मृत्यु कारित करने पर, गैर इरादतन हत्या के अपराध मे अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है । दिनांक 27/02/2026 की रात्रि में अकेता होटल के सामने राजपुर रोड पर रेपिडो वाहन सं0 यू0के0-17 जैड-5912 को दो अलग- अलग मो0सा0 सं0- यू0के0-07- एफएफ-5824 व मो0सा0 सं0-यू0के0- 07-एफजेड-4245 में सवार व्यक्तियों द्वारा टक्कर मार दी थी, जिससे रैपीडो में सवार अंकित पाल पुत्र स्व0 राजकुमार निवासी- सेवला खुर्द चद्रबनी मोहब्बेवाला, देहरादून एवं रैपीडो चालक को गंभीर चोटें आयीं थी, जिन्हें उपचार हेतु दून चिकित्सालय ले जाया गया, जहाँ अंकित पाल को चिकित्सक द्वारा मृत घोषित किया गया।

मृतक अंकित पाल की माता श्रीमती ऊषा पाल द्वारा घटना के संबंध में दी गई तहरीर के आधार पर आज दिनाँक 28/02/2026 को थाना डालनवाला पर मो0सा0 सं0- यू0के0-07-एफएफ-5824 व मो0सा0 सं0- -यू0के0-07-एफजेड-4245 के चालकों के विरुद्ध मु0अ0सं0- 40/2026 धारा- 281/106(2)/125(बी) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियोग की विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेजों के अवलोकन से प्रकाश में आया कि एक मोटर साइकिल सवार व्यक्ति द्वारा अपनी मोटर साइकिल को तेजी से चलाते हुए सर्वे गेट राजपुर रोड अकेता होटल के पास एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिसमें उक्त मोटर साइकिल में सवार दोनो व्यक्ति सडक पर गिर गये। इस दौरान दूसरी मोटरसाइकिल में सवार व्यक्ति द्वारा सडक पर गिरे हुए व्यक्ति के उपर अपनी मोटरसाइकिल चढा दी।

घटना में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनो मोटरसाकिलो के सम्बंध में जानकारी प्राप्त करते हुए मोटरसाइकिल सवार चारों युवकों (1) प्रांजल रमोला पुत्र जयवीर चन्द्र रमोला (2) अभिषेक बडोनी पुत्र गणेश बडोनी (3) लोकेंद्र उर्फ लोकेश पुत्र रविंद्र प्रसाद बिजलवान (4) सुमित राठौड़ी पुत्र सर्वेश्वर प्रसाद को पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि वे चारों उक्त दोनों मोटर साइकिलों में सवार होकर आपस में रेस लगा रहे थे तथा मोटरसाइकिल में पीछे सवार युवक मोटरसाइकिल चालकों को बाइक को ओर तेज गति से चलाने के लिये लगातार उकसा रहे थे।

अकेता होटल के पास अधेंरा होने तथा बाइक सवार युवकों द्वारा अत्यधिक तेज गति से वाहन चलाने के कारण दोनो वाहन रेपिडो वाहन सं0 यू0के0-17-जैड 5912 से टकरा गये। उक्त दोनों वाहन चालकों द्वारा सड़क पर जानबूझकर तेजी से अपने-अपने वाहनों को चलाकर घटना कारित कर रैपीडो वाहन सवार अंकित पाल की मृत्यु कारित की गयी, जिस पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 106(1) बीएनएस को गैर इरादतन हत्या की धारा 105 बीएनएस में तरमीम किया गया तथा धारा 61(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी तथा मोटर साइकिल सवार चारों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। *

नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*(1) प्रांजल रमोला पुत्र जय वीर चन्द्रबोला निवासी ग्राम मल्ली थाना धरासू चिन्याली सौड उत्तरकाशी उम्र 22 वर्ष, (2) अभिषेक बडोनी पुत्र गणेश बडोनी निवासी बड़े थी धरासू उत्तरकाशी उम्र 21 वर्ष, (3) लोकेंद्र उर्फ लोकेश पुत्र रविंद्र प्रसाद बिजलवान ग्राम माली चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी उम्र 22 वर्ष (4) सुमित राठौड़ी पुत्र सर्वेश्वर प्रसाद निवासी ई-152 एमडीडीए कॉलोनी, केदारपुरम रिस्पना देहरादून उम्र 22 वर्ष

413 thoughts on “एसएसपी दून की दो टूक, दूसरों की जान से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त,सख्त कानूनी कार्यवाही के लिए तैयार!”
  1. Хочешь испытать азарт? pokerok онлайн-покер с турнирами, кэш-столами и бонусами для игроков. Удобный интерфейс, мобильное приложение и регулярные покерные серии. Играйте в холдем, омаху и участвуйте в крупных турнирах.

  2. Продажа и установка камеры видеонаблюдения купить. Современные системы безопасности для квартир, домов, магазинов и складов. Настройка удалённого доступа, запись видео и круглосуточный контроль объекта.

  3. Быстрая профессиональная монтаж видеонаблюдения в калининграде для квартир, домов, офисов и коммерческих объектов. Проектирование, монтаж и настройка систем безопасности, удалённый доступ, запись видео и контроль в реальном времени. Надёжные решения для защиты имущества и контроля территории.

  4. Steam Desktop Authenticator https://sdasteam.com (SDA). It allows you to generate account login codes and automatically confirm trades or item sales on the Community Market without using your smartphone.

  5. Чтобы быстро и эффективно подробнее тут, воспользуйтесь нормальными ребята реально помогают.
    Слушай, тут главное — без глупостей.
    Результаты можно дополнительно фильтровать по дате и источнику.
    Да, и ещё момент — без фанатизма.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *