देहरादून। आज श्री झण्डा जी के आरोहण के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोभाल द्वारा मेला स्थल का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।।भ्रमण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित अधिकारियों को झंडा मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी सुनिश्चित करने, मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु समुचित संख्या में पुलिस बल नियुक्त करने, मेला क्षेत्र में असामाजिक तत्वों व संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रखने हेतु सादे वस्त्रों में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए।

साथ ही मेला क्षेत्र में किसी आकस्मिक परिस्थिति में तात्कालिक कार्रवाई के लिए QRT की टीमें नियुक्त करने व मेला क्षेत्र व उसके आस पास ऊँचे स्थानों/ भवनों में रूफटॉप ड्यूटियां नियुक्त करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त मेला क्षेत्र में लगने वाले लंगरों में मुख्य अग्निशमन अधिकारी की निगरानी में अग्निशमन व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार,पुलिस अधीक्षक यातायात लोकजीत सिंह क्षेत्राधिकारी नगर स्वप्निल मुयाल के साथ अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

4 thoughts on “श्री झण्डा जी के आरोहण के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायज़ा!”
  1. В Красноярске вызов нарколога на дом помогает быстро начать лечение при алкогольной зависимости, абстинентном синдроме и других проблемах. Специалист оценивает состояние организма, длительность употребления, стаж алкоголизма, возраст и наличие хронических заболеваний. Если домашний формат безопасен, врач может провести капельницу, назначить препараты и дать рекомендации. При тяжелых нарушениях требуется госпитализация и лечение в стационаре.
    Подробнее – https://4.narcolog-na-dom-krasnoyarsk0.ru/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed