देहरादून। उत्तराखंड में पुलिस के द्वारा ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है जिसमें उत्तराखंड पुलिस को बड़ी बड़ी कामयाबी मिल रही है ऑपरेशन प्रहार के तहत आज उत्तराखंड एसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है जिसमें आतंकी गतिविधियों में संलिप्त एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जिसके पास 32 बोर का तमंचा और ज़िन्दा कारतूस भी मिले है। एसएसपी एसटीएफ देहरादून अजय सिंह के नेतृत्व में एसटीएफ को ये बड़ी कामयाबी मिली है।

आपको बता दे कि उत्तराखंड एसटीएफ ने देहरादून के थाना प्रेमनगर के झाझरा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो पाकिस्तान में इंस्टा और व्हॉट्सअप के माध्यम से पाकिस्तान के आतंकी शहजाद भट्टी ओर उसके साथ राणा को देहरादून में स्थित प्रतिष्ठित सरकारी और सैन्य संस्थानों की लोकेशन और फुटेज की जानकारी दे रहा था और तहरीक ए तालिबान हिन्दुस्तान की भारत में विस्तार की योजना बना रहा था और दीवार पर इसके द्वारा TTH भी लिखा गया है फिलहाल एसटीएफ बारीकी से इसकी जांच कर रही है और कौन कौन लोग इन गतिविधियों में शामिल है इसकी भी जांच हो रही है।

आपको बता दे कि संदिग्ध विक्रांत कश्यप के खिलाफ़ प्रेमनगर थाने में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज़ किया है एसटीएफ की इस कार्यवाही में एसटीएफ के निरीक्षक अबुल कलाम, निरीक्षक यादविन्द्र बाजवा, निरीक्षक एन के भट्ट के साथ प्रेमनगर पुलिस भी मौजूद रही।

6 thoughts on “ऑपरेशन प्रहार के तहत राज्य एसटीएफ की बड़ी कार्यवाही, आतंकी गतिविधियों में संलिप्त संदिग्ध व्यक्ति गिरफ़्तार!”
  1. Нужна стальная лента? лента бандажная лм-50 широкий ассортимент, разные толщины и марки стали. Выгодные цены, быстрая отгрузка и поставки для производства и строительства

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *