भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में पासिंग आउट परेड का आयोजन किया जा रहा है आज की इस पासिंग आउट परेड में श्रीलंका के सेना प्रमुख लासांथा रोड्रिगो परेड की सलामी ली जो आईएमए के पूर्व छात्र भी रहे हैं इस कार्यक्रम में 419 युवा सैन्य अफसर भारतीय सेना में शामिल हुए और कुल 451 कैडेट पास आउट हुए जिनमें 32 अन्य मित्र देशों की सेना के अधिकारी बनेंगे इस परेड के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
9 मित्र देशों के 32 सैन्य अधिकारी भी हुए पासआउट
अकादमी के एतिहासिक चेटवुड भवन के सामने ड्रिल स्क्वायर पर परेड का आयोजन किया गया
इसके बाद होने वाली पीपिंग और ओथ सेरेमनी के साथ ही 156वें रेगुलर कोर्स और 139वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स के कुल 451 जेंटलमैन कैडेट सेना में शामिल हुए।
*अब तक 66 हजार सैन्य अफसर दे चुका आई एम ए*
आज की परेड के साथ ही भारतीय सैन्य अकादमी के नाम देश-विदेश की सेनाओं को 66 हजार से अधिक सैन्य अधिकारी देने का गौरव जुड़ गया
इनमें मित्र देशों को करीब 3 हजार से ज़्यादा सैन्य अधिकारी भी आई एम ए दे चुका है।
*ज़ीरो जोन रहा आईएमए के पास का क्षेत्र, ट्रैफिक रहा डायवर्ट*
पासिंग आउट परेड के दौरान आईएमए के आसपास का क्षेत्र जीरो जोन रहा इस दौरान आईएमए की तरफ से होकर गुजरने वाले वाहनों को पूरी तरह डायवर्ट किया गया था इसके लिए पुलिस ने एक दिन पहले से ही ट्रैफिक डायवर्ट प्लान जारी कर दिया था जिससे लोगो को कोई परेशानी ना हो।



Пинко Казино предлагает широкий выбор онлайн-игр и азартных развлечений.
Пинко Казино
Платформа постоянно развивается и совершенствуется.