देहरादून। आगामी त्यौहार के दृष्टिगत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड सचिन कुर्वे के द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद देहरादून के द्वारा आम जनमानस को गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराया जाने के उद्देश्य से विडलास रिवर वैली सोसायटी कुवावाला में खाद्य सचल विश्लेषणशाला के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसके द्वारा आम उपभोक्ता द्वारा अपने किचन में प्रयोग किया जाने वाले खाद्य पदार्थ जैसे दूध एवं दुग्ध पदार्थ, खाद्य तेल, धी,मसाले, दाल आदि की मौके पर निःशुल्क जॉच की गई तथा खाद्य सुरक्षा के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।

खाद्य सचल विश्लेषणशाला के द्वारा मौके पर 67 खाद्य पदार्थों की निःशुल्क जॉच की गई जिसमे से 04 खाद्य पदार्थ दूध में मिल्क फैट कम पाया गया तथा 02 खाद्य मसालों मै स्टार्च पाया गया।

सहायक आयुक खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद देहरादून मनीष सयाना ने अवगत कराया कि आम उपभोक्ता अपने सोसायटी/कॉलोनी के किचन में प्रयोग किए जाने वाले खाद्य पदार्थों की निःशुल्क जॉच करवाना चाहे तो कार्यालय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद देहरादून से संपर्क स्थापित कर सकता है।

उक्त खाद्य सचल विश्लेषणशाला मै उपायुक्त नोडल खाद्य सचल विश्लेषणशाला वीरेन्द्र सिंह बिष्ट,सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा जनपद देहरादून मनीष सयाना, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम क्षेत्र रमेश सिंह, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकास नगर संजय तिवारी, खाद्य विश्लेषक रमेश जोशी आदि शामिल थे।

19 thoughts on “खाद्य सचल विश्लेषणशाला के माध्यम से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने चलाया जन जागरूकता अभियान!”
  1. Everything for Minecraft topminecraftworldseeds.com in one place: mods, skins, maps, texture packs, and the best seeds for survival, creativity, and adventure. Collections of popular add-ons, installation instructions, updates, and secure downloads for different versions of the game.

  2. Снятие запоя – это не только прекращение приема спиртных напитков, но и целый комплекс мероприятий, включающий очищение и восстановление организма, а также нормализацию общего состояния больного. В современных условиях наркологическая клиника может предложить вывод из запоя на дому, лечение запоя в стационаре, капельницу, детоксикацию, медикаментозный курс, психологическую помощь, кодирование, реабилитацию и дальнейшее сопровождение семьи. Такой подход позволяет не просто вывести человека из тяжелого периода, а определить причины зависимости, подобрать индивидуально эффективное лечение и снизить вероятность повторного срыва.
    Получить дополнительную информацию – https://vyvod-iz-zapoya-v-anape2.ru

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed