
देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर लगातार दून पुलिस द्वारा अलग अलग थाना क्षेत्र में निवासरत बुजुर्ग व्यक्तियों के घर जाकर उनसे भेट की गई। भेट के दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा सभी सीनियर सिटीजन्स से उनकी कुशल क्षेम पूछी गई, साथ ही उन्हें विश्वास दिलाया कि उनकी हर संभव सहायता के लिए दून पुलिस सदैव उनके साथ खड़ी है।
पुलिस द्वारा सीनियर सीटीजन के साथ वार्ता कर उन्हें वर्तमान में बढते साईबर अपराधों की जानकारी देते हुए उनसे बचाव के तरीकों के प्रति जागरूक किया गया।इस दौरान सभी बुजुर्गों को अपने किरायेदारों व घरेलू नौकरों के अनिवार्य रूप से सत्यापन कराने के संबंध में अवगत कराते हुए उन्हें किसी भी आपात स्थिति में त्वरित पुलिस सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबरो की जानकारी दी गयी,सभी बुज़ुर्गों द्वारा एसएसपी दून के नेतृत्व में दून पुलिस द्वारा की जा रही पहल की सराहना की गई।

