देहरादून। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखंड, डॉक्टर आर राजेश कुमार के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद देहरादून के द्वारा शारदीय नवरात्र में कुट्टू के आटे तथा व्रत में उपयोग होने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित किए जाने हेतु जनपद देहरादून में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा देहरादून मनीष सयाना और वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, नगर निगम देहरादून रमेश सिंह के नेतृत्व में नगर निगम देहरादून क्षेत्र के सहस्त्रधारा रोड, अधोईवाला आदि क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों एवं ऑनलाइन प्लेटफार्म का निरीक्षण किया गया तथा 06 नमूने कुट्टू के आटे के जॉच हेतु लिए गए।

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा देहरादून मनीष सयाना ने बताया कि खाद्य कारोबारकर्ता, आयुक्त, खाद्य सुरक्षा महोदय के निर्देशानुसार केवल fssai प्रमाणित कुट्टू के आटे को विक्रय करे जिसमें बैच नंबर, निर्माण तिथि, अवसान की तिथि तथा fssai नम्बर अंकित हो। इस प्रकार जनपद में अभियान चलाकर कुट्टू के आटे के 07 नमूने तथा व्रत में उपयोग होने वाले खाद्य पदार्थों के 04 नमूने कुल 11 नमूने जॉच हेतु लेकर खाद्य विश्लेषक को भेजा गया। सहायक आयुक्त मनीष सयाना ने बताया कि यह अभियान पूरे नवरात्र तक जारी रहेगा।

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकासनगर संजय तिवारी ने बताया कि उनके द्वारा हरबर्टपुर क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर कुट्टू के आटे सहित व्रत में उपयोग किया जाने वाले खाद्य पदार्थ जैसे सिंगाड़ा आटा आदि के 05 नमूने जॉच हेतु लिए गए।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, जनपद देहरादून की जॉच टीम मै सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा मनीष सयाना, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, नगर निगम रमेश सिंह, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ऋषिकेश/देहरादून ग्रामीण संतोष कुमार सिंह, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकासनगर संजय तिवारी आदि मौजूद थे।

23 thoughts on “नवरात्रों के चलते एफडीए सख़्त, कुट्टू के आटे सहित खाद्य पदार्थों के 11 सैंपल लिए!”
  1. Нужна стальная лента? лента бандажная f 207 широкий ассортимент, разные толщины и марки стали. Выгодные цены, быстрая отгрузка и поставки для производства и строительства

  2. Everything for Minecraft https://topminecraftworldseeds.com in one place: mods, skins, maps, texture packs, and the best seeds for survival, creativity, and adventure. Collections of popular add-ons, installation instructions, updates, and secure downloads for different versions of the game.

  3. Everything for Minecraft https://topminecraftworldseeds.com in one place: mods, skins, maps, texture packs, and the best seeds for survival, creativity, and adventure. Collections of popular add-ons, installation instructions, updates, and secure downloads for different versions of the game.

  4. Everything for Minecraft topminecraftworldseeds.com in one place: mods, skins, maps, texture packs, and the best seeds for survival, creativity, and adventure. Collections of popular add-ons, installation instructions, updates, and secure downloads for different versions of the game.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed