देहरादून। दून पुलिस की लगातार नशा तस्करों पर कार्यवाही जारी है इसी क्रम में देहरादून की थाना राजपुर पुलिस ने 44.61 ग्राम हाई प्रोफाइल एमडीएमए ड्रग के साथ 6 नशा तस्करों को गिरफ़्तार किया है।

आपको बता दे कि देहरादून के थाना राजपुर में थानाध्यक्ष पी डी भट्ट के नेतृत्व में लगातार नशा तस्करों पर कार्यवाही की जा रही है और इसी को देखते हुए एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने थाना राजपुर पुलिस को 2500 रुपए इनाम देने की घोषणा की है वहीं थाना क्षेत्र के लोगो ने भी राजपुर पुलिस को थैंक्स बोला है।

आपको बता दे कि थाना राजपुर पुलिस ने दिल्ली की सिद्धू गैंग के 6 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है जिस के पास से एमडीएमए बरामद हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed