देहरादून । राजधानी की मित्र पुलिस बच्चों की गुमशुदगी के मामलों में गंभीरता से काम कर रही है पुलिस ने बताया कि बच्चों की बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और किसी भी सूचना पर तत्काल अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर त्वरित कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाती है। पिछले दो माह के दौरान जनपद से नाबालिग बच्चों की गुमशुदगी के 97 मामले सामने आए। इनमें से 87 बच्चों को पुलिस ने उत्तराखंड के विभिन्न जिलों सहित दिल्ली, मुंबई, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और अन्य राज्यों से सकुशल बरामद कर लिया है।

ये है मुख्य वजह

जांच में सामने आया कि इनमें से 62 बच्चे परिजनों से नाराज होकर घर छोड़ गए थे, 24 बच्चे घूमने अथवा सोशल मीडिया के प्रभाव में आकर चले गए थे, जबकि 11 बच्चों को अन्य लोगों ने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले लिया था। पुलिस ने ऐसे सभी मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घर छोड़कर जाने वाले बच्चों के मामलों में पुलिस न सिर्फ बच्चों की बल्कि उनके अभिभावकों की भी काउंसलिंग कर रही है, ताकि परिजन बच्चों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहें। वर्तमान में 10 अन्य मामलों में बच्चों की तलाश की जा रही है। इनमें पटेलनगर क्षेत्र की एक नाबालिग युवती से पुलिस ने वीडियो कॉल के माध्यम से संपर्क किया, जिसने बताया कि वह लुधियाना में काम कर रही है और जल्द ही घर लौटेगी। इसी तरह प्रेमनगर से लापता एक नाबालिग का कारण परिजनों से नाराजगी और काम की तलाश बताया गया है। दून पुलिस का कहना है कि सभी मामलों में गंभीरता से कार्यवाही की जा रही है और गुमशुदा बच्चों की सकुशल बरामदगी को प्राथमिकता दी जा रही है।

519 thoughts on “बच्चों के साथ साथ अभिभावकों की काउंसिलिंग ज़रूरी, नाबालिग बच्चों की गुमशुदगी चिंतित!”
  1. Güvenli bahis deneyimi için 1xbet giriş adresini kullanabilirsiniz.
    1xbet hesabınıza erişim sağlamak. Üyelik ve giriş süreci hızlıca tamamlanabilir. İlk olarak doğru adresin kullanılması önemlidir. Site güvenliğine verilen önem yüksektir.

    Giriş sayfasına yönlendirme için ana sayfadan ilgili buton seçilmeli. Kullanıcı adı ve şifre alanları özenle doldurulmalıdır. Kişisel bilgilerinizi girmeden önce sayfanın orijinalliği onaylanmalıdır.

    Yeni kullanıcılar kolayca siteye kayıt olabilirler. Doğru bilgilerin girilmesi kayıt sonrası işlemleri kolaylaştırır. Bazı durumlarda hesabınızı onaylemek için ek adımlar uygulanabilir.

    Siteye giriş sonrası birçok seçenek sizleri bekler. Bahisler, canlı casino ve diğer oyunlar gibi aktiviteler erişilebilir hale gelir. Ayrıca güncel promosyonlar ve bonuslar takip edilebilir.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *