देहरादून । खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद देहरादून के द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित किए जाने हेतु जनपद देहरादून में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसकी अगुवाई सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा मनीष सयाना कर रहे है। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, नगर निगम क्षेत्र देहरादून रमेश सिंह ने बताया कि आज उपायुक्त गढ़वाल मंडल खाद्य सुरक्षा आर एस रावत तथा सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा जनपद देहरादून मनीष सयाना के नेतृत्व में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय तिवारी, संतोष कुमार सिंह, कपिल देव के साथ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद देहरादून की टीम के द्वारा पटेलनगर क्षेत्र का निरीक्षण किया गया।

समृद्धि सदन, पटेलनगर , देहराखास मै हरियाणा निर्मित मिठाई रसभरी, रसगुल्ला, चमचम आदि का संदेह के आधार पर 06 नमूना जॉच हेतु लिया गया तथा मौके पर खाद्य लाइसेंस नहीं मिला, संबंधित को नोटिस जारी किया। तत्पश्चात टीम के द्वारा पटेलनगर के अन्य क्षेत्र से निरीक्षण के उपरान्त मावा बर्फी का नमूना जॉच हेतु लेकर खाद्य विश्लेषक को भेजा गया।

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा श्री मनीष सिंह ने बताया कि दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत आज जनपद देहरादून के पटेलनगर क्षेत्रों में अभियान चलाकर 07 खाद्य पदार्थों के नमूने जॉच हेतु लिए गए। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद देहरादून की टीम मै उपायुक्त गढ़वाल मंडल खाद्य सुरक्षा श्री आर एस रावत, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा जनपद देहरादून श्री मनीष सयाना, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, नगर निगम क्षेत्र देहरादून श्री रमेश सिंह, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकासनगर श्री संजय तिवारी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ऋषिकेश क्षेत्र श्री संतोष कुमार सिंह तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी मसूरी श्री कपिल देव आदि शामिल थे,यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

One thought on “खाद्य पदार्थों में मिलावट खोरों की ख़ैर नहीं -मनीष सयाना”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *