हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं लाखों श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की संभावना को देखते हुए पूरे मेला क्षेत्र को 2 सुपर जोन, 14 जोन और 44 सेक्टरों में बांटा गया है। एसपी ट्रैफिक/क्राइम निशा यादव ने ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज में ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को आपसी समन्वय बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी महत्वपूर्ण सूचना को तत्काल उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। हरकी पैड़ी और प्रमुख स्नान घाटों पर भीड़ बढ़ने की स्थिति में श्रद्धालुओं को वैकल्पिक घाटों की ओर डायवर्ट किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जल पुलिस, बम निरोधक दस्ता, श्वान दल और सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है। वहीं, मेले के दौरान परिजनों से बिछड़ने वाले श्रद्धालुओं की सहायता के लिए सीसीआर में खोया-पाया केंद्र स्थापित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed