
देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में आज सुबह तकरीबन 4 बजकर 50 मिनट पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चिकित्सकों के साथ अभद्रता करने और चाकू एवं अन्य धारदार हथियार लेकर पहुंचने का मामला सामने आया है जिससे अस्पताल में तैनात डॉक्टर्स में सुरक्षा को लेकर काफ़ी गुस्सा देखा गया था इस घटना की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून को पत्र लिखकर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

आरोप है कि कुछ अज्ञात व्यक्ति राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में चाकू एवं अन्य धारदार हथियार लेकर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। इस घटना से अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों एवं अन्य कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई है जिसको लेकर दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ गीता जैन ने एसएसपी देहरादून को पत्र लिखा और पत्र को देने के लिए एमएस दून अस्पताल डॉ आर एस बिष्ट, डिप्टी एमएस डॉ विन्रम मित्तल और ई एम ओ डॉ अमित अरुण के साथ अन्य डॉक्टर्स भी मौजूद थे।
मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने एसएसपी से छह प्रमुख बिंदुओं पर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है
घटना की निष्पक्ष जांच: घटना के संबंध में प्राप्त शिकायतों और तथ्यों के आधार पर संबंधित व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित की जाए।
कानूनी कार्रवाई: चाकू अथवा अन्य धारदार हथियार रखने और उनके अनुचित इस्तेमाल की पुष्टि होने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
24×7 पुलिस तैनाती: इमरजेंसी विभाग में तीन शिफ्टों के अनुसार पुलिसकर्मियों की तैनाती की व्यवस्था की जाए।
नियमित पुलिस गश्त: अस्पताल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में गश्त बढ़ाकर संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जाए।
सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा: अस्पताल प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था का आकलन किया जाए।स्थायी सुरक्षा व्यवस्था: भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक निर्देश और प्रभावी सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं
