देहरादून। जिला अस्पताल कोरोनेशन देहरादून में पीएमएस डॉ यतेंद्र सिंह के नेतृत्व में हरेला पर्व उत्साह से मनाया गया इस मौके पर सभी अस्पताल कर्मियो मिनिस्टीरियल संवर्ग, पैरामेडिकल कर्मचारियों द्वारा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया l

इस अवसर पर डॉ यतेंद्र सिंह ने कहा की हरेला ना सिर्फ एक पर्व है बल्कि एक सामाजिक जिम्मेदारी का एहसास है प्रत्येक जिम्मेदार नागरिक का यह कर्तव्य है कि इस समय जब पर्यावरण प्रदूषण अपने चरम पर है इसको देखते हुए अपने पर्यावरण को संतुलित करने हेतु अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना बहुत जरूरी है l

इस अवसर पर पीएमएस डॉ यतेंद्र सिंह, डॉ डीपी जोशी डॉ प्रवीण पंवार, डॉ जे पी नौटियाल नर्सिंग अधीक्षक मिनिस्टीरियल संवर्ग और पैरामेडिकल संवर्ग के कर्मचारी मौजूद रहे।

3 thoughts on “ज़िला अस्पताल कोरोनेशन के पीएमएस की अगुवाई में उत्साह से मनाया गया हरेला पर्व,हरियाली बढ़ाने का लिया गया संकल्प!”
  1. I like what you guys are up also. Such intelligent work and reporting! Carry on the superb works guys I’ve incorporated you guys to my blogroll. I think it’ll improve the value of my website :).

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *