देहरादून । एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोभाल की अद्धितीय नेतृत्व क्षमता व अचूक रणनीति का असर एक बार फिर देखने को मिला, जिसमें दून पुलिस ने मा० प्रधानमंत्री भारत सरकार के भ्रमण कार्यक्रम को सकुशल रूप से सम्पन्न कराया गया।

देहरादून – दिल्ली एक्सप्रेस वे के उद्घाटन के अवसर पर देहरादून में आयोजित माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार के कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु विभिन्न जनपदों तथा राज्यो से 1000 के लगभग बसों तथा 3000 से अधिक अन्य छोटे बड़े चौपहिया वाहनो से लगभग 75 हज़ार व्यक्ति देहरादून पहुँचे थे, इतनी बड़ी संख्या में लोगों तथा उन्हें लेकर जनपद में आने वाले वाहनों को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रूप से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाना तथा कार्यक्रम समाप्ति के उपरांत उन्हें सकुशल एवं व्यवस्थित रूप से गंतव्य को रवाना करना एक बड़ी चुनौती थी, जिसे एसएसपी दून के नेतृत्व में दून पुलिस द्वारा पूर्ण कार्य कुशलता के साथ सम्पादित किया गया।

मा० प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा/ यातायात व्यवस्था हेतु बनाई गई कुशल रणनीति का परिणाम धरातल पर दिखाई दिया, जिसमे कार्यक्रम के दौरान बनाई गई 12 किमी लंबी मानव श्रृंखला में हज़ारों की संख्या में लोगो के प्रतिभाग करने तथा उससे कही अधिक संख्या में लोगो के मा० प्रधानमंत्री जी की जनसभा में पहुँचने के उपरांत भी मुख्य मार्गो पर न तो यातायात के दबाव का असर देखने को मिला और न ही कही जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। इस आयोजन को कराने में एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोभाल, एसपी सिटी देहरादून प्रमोद कुमार, एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह, एसपी ग्रामीण ऋषिकेश जया बलूनी, एसपी ग्रामीण विकासनगर पंकज गैरोला के साथ साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी और पुलिस के अधिकारी जवाब सबने विशेष रूप से योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *