देहरादून। एसएसपी देहरादून अजय सिंह को राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती समारोह में उनके उत्कृष्ट और सराहनीय कार्यों को देखते हुए महामहिम राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया जो देहरादून पुलिस के साथ पूरे प्रदेश के लिए गौरव के पल है। एसएसपी अजय सिंह द्वारा लगातार उत्कृष्ट कार्य किए जा रहे है उनके निर्देशन में दून पुलिस ने अपराधियों के हौंसले पस्त किए हुए है अजय सिंह के एसएसपी देहरादून रहते हुए अपराधी शहर छोड़ने पर मजबूर हो गए है वहीं ड्रग्स माफियाओं को भी दून पुलिस द्वारा ढूंढ ढूंढ कर सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है।

आपको बता दे कि आज दिनांक 07-11-2025 को उत्तराखण्ड राज्य के 25 वे स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर रजत जयंती रैतिक परेड के दौरान माननीय राज्यपाल उत्तराखंड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह (IPS) को महामहिम राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक से अलंकृत किया गया।

9 thoughts on “एसएसपी देहरादून अजय सिंह को सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक!”
  1. Здесь доступны как классические игровые автоматы, так и современные видеослоты.
    Пинко Казино
    Каждый игрок получает качественный сервис и поддержку.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *