
देहरादून। वरिष्ट पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने होली के पर्व को शांति से मनाए जाने की अपील की है उन्होंने कहा कि होली उल्लास एंव खुशियों का पर्व है, जिसे सकुशल सम्पन्न कराने के लिये देहरादूनपुलिस द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण की जा चुकी हैं, पुलिस द्वारा पूर्व मे पर्व के दौरान हुए विवादों का परीक्षण कर ऐसे सभी अराजक तत्व, जो पर्व के दौरान शान्ति व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर सकते हैं। उन सभी को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही की गई है।
साथ ही सभी थाना क्षेत्रों में सर्वधर्म के संभ्रान्त व्यक्तियों/जनप्रतिनिधियों के साथ पीस कमेटी की बैठक कर उन सभी से पर्व के दौरान आपसी सौहार्द बनाये रखने तथा पर्व के दौरान हुडदंग/अराजकता फैलाने का प्रयास करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराने हेतु अवगत कराया गया है।
सुरक्षा की दृष्टि से सम्पूर्ण जनपद को 03 सुपर जोन, 08 जोन, 21 सेक्टर तथा 53 सब सेक्टर में बांटा गया है। सुपरजोन में अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी, जोन में क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारी, सैक्टर में सम्बन्धित थाना प्रभारी तथा सबसैक्टर में उपनिरीक्षक रैंक के अधिकारी को प्रभारी बनाया गया है। साथ ही सभी क्षेत्रों में मोबाइल पार्टी में स्टेटिक फोर्स को तैनात किया गया है, जिनके द्वारा नियमित रूप से भ्रमणशील रहकर पर्व के दौरान प्रत्येक घटनाक्रम पर सतर्क दृष्टि रखते हुए सुरक्षा एंव शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।
इसके अतिरिक्त संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, साथ ही किसी भी सूचना पर त्वरित रिस्पांस के लिए सभी थाना क्षेत्रों में पीसीआर को तैनात किया गया है।पुलिस द्वारा सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर भी लगातार सतर्क दृष्टि रखते हुए 24 x7 मानीटरिंग की जा रही है। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों, विवादित पोस्टों आदि के माध्यम से वैमनस्यता फैलाते हुए धार्मिक सौहार्द को बिगाडने का प्रयास करने वालों के विरूद्ध पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही की जायेगी।
जनपद के विभिन्न स्थानो पर आयोजित होने वाले होलिका दहन के कार्यक्रम के दृष्टिगत पुलिस द्वारा सभी आयोजकों से वार्ता करते हुए उन्हें निर्धारित स्थानों पर ही कार्यक्रम आयोजित करने तथा किसी नई परम्परा के शुरूवात न करने के निर्देश दिये गये हैं।
देहरादून पुलिस की आमजन से अपील है कि खुशियों के इस पावन पर्व को अपने परिवार के साथ हर्षोल्लास के साथ मनायें पर इस बात का भी ध्यान रखें कि आपकी वजह से किसी अन्य को असुविधाओं का सामना न करना पडे। पुलिस द्वारा लगातार हुडदंगियों/अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। त्यौहारों के दौरान शान्ति व्यवस्था भंग करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।

Пинко Казино предлагает широкий выбор онлайн-игр и азартных развлечений.
Casino Pinco
Каждый игрок получает качественный сервис и поддержку.
http://www.fishinghunting.com/proxy.php?link=https://www.intensedebate.com/people/ShelbyCruz24
https://matras-promtex.ru/