उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है जिसमें पहाड़ के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है वैसे बीते दिन भी देहरादून समेत पहाड़ी जिलों में जमकर बारिश हुई थी और आज भी मौसम ने करवट बदल ली है और उत्तराखंड का मौसम सुहावना हो गया है।

वही बारिश के चलते केदारनाथ धाम में सोनप्रयाग से केदारनाथ जाने वाला पैदल मार्ग जंगल चट्टी के पास बाधित हो गया जिसके बाद पैदल यात्रा रोक दी गई है वहीं मौसम विभाग ने एक बार फिर से रुद्रप्रयाग समेत कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड के कई जिलों में 16 और 17 को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लेकिन खासतौर पर रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, उत्तरकाशीह नैनीताल में भारी बारिश रहेगी। मौसम निदेशक ने कहा कि उत्तराखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट है जिससे कई जगहों पर भूस्खलन होने की संभावना है। मौसम निदेशक ने लोगों से अपील की है कि वह गार्ड गदेरों से दूर रहें और धैर्य बनाए रखे।

2 thoughts on “मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *