देहरादून। वरिष्ट पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/व्यापार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है इसी क्रम में दून पुलिस द्वारा निम्न कार्यवाही की गई।

कोतवाली पटेलनगर 01 किलो 366 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार

दिनांक – 23/10/2026 को कोतवाली पटेल नगर पुलिस टीम द्वारा पटेल नगर क्षेत्र में चैकिंग के दौरान एक नशा तस्कर दीपक कुमार को 01 किलो 366 ग्राम अवैध गांजा के साथ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पटेल नगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया कि जल्दी पैसा कमाने के लालच में वह नशा मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त हो गया तथा उसके द्वारा थोडी-थोडी मात्रा में मादक पदार्थो को वह नशे के आदि स्थानीय व्यक्तियों को ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने के फिराक में था।

नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त

दीपक कुमार पुत्र पप्पू साहनी निवासी- ब्रह्मपुरी, पटेल नगर, देहरादून, उम्र 35 वर्ष

बरामदगी–

01 किलो 366 ग्राम अवैध गांजा

कोतवाली ऋषिकेश 15.61 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा ऋषिकेश क्षेत्र में चैकिंग के दौरान 02 नशा तस्करों (1) अमृत पुत्र गोरखनाथ को 8.37 ग्राम स्मैक तथा (2) गौरव कुमार पुत्र ढोला को 7.24 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरूद्व कोतवाली ऋषिकेश में मु0अ0सं0 556/2026, धारा- 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त*

(1). अमृत पुत्र गौरखनाथ, निवासी सपेरा बस्ती, काले की ढाल, ऋषिकेश, (2). गौरव कुमार पुत्र ढोला, निवासी ग्राम कुंवरपुर उर्फ चतरभोज, थाना मण्डावर,जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश, उम्र 22 वर्ष।

बरामदगी

(1)- अभियुक्त अमृत के कब्जे से 08.37 ग्राम अवैध स्मैक।(2)- अभियुक्त गौरव के कब्जे से 07.24 ग्राम अवैध स्मैक।

कोतवाली सहसपुर में 7.22 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

कोतवाली सहसपुर पुलिस द्वारा दिनांक 23-10-26 की सांय लांघा रोड के पास चैकिंग के दौरान अभियुक्त सुरजीत धीमान को 7.22 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्व कोतवाली सहसपुर पर मु0अ0सं0- 274/2026, धारा- 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त

सुरजीत धीमान पुत्र स्वर्गीय सुमेर चंद, निवासी ग्राम छरबा थाना सहसपुर देहरादून, उम्र 30 वर्ष।

बरामदगी

7.22 ग्राम स्मैक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed