
देहरादून। दो साल से पहले नाबालिग लड़की को घर से भगाकर ले जाने वाले इनामी अभियुक्त को देहरादून की थाना राजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।दिनांक – 05/05/2024 को वादिनी द्वारा थाना राजपुर पर तहरीर दी गई कि उनकी नाबालिक पुत्री को कोई व्यक्ति जबरदस्ती घर से भगा ले गया है प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर मु0अ0सं0- 109/2024 धारा 363 IPC के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
अभियोग की विवेचना के दौरान पुलिस को विनय पुत्र राजेश निवासी ग्राम करौली थाना मंडावली जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश नाम के युवक द्वारा नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने की जानकारी प्राप्त हुयी प्राप्त जानकारी के आधार पर अभियुक्त विनय की गिरफ्तारी तथा नाबालिग की बरामदगी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार अभियुक्त के सभी सम्भावित ठिकानो/ गैर प्रान्तों में दबिशें दी जा रही थी, पर अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।
अभियुक्त के लगातार फरार चलने पर उसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस महानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र द्वारा ₹ 50 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था। वर्तमान में चल रहे “आपरेशन प्रहार” के तहत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियो को अपने-अपने थानों में सक्रिय/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं। इसी क्रम में फरार ईनामी अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना राजपुर पर गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए सर्विलांस व अन्य माध्यमों से जानकारियां एकत्रित की गई तो पुलिस टीम को अभियुक्त के पीड़ित नाबालिग के साथ पंचकुला हरियाणा में छिपे होने की जानकारी प्राप्त हुयी। प्राप्त जानकारी के आधार पर तत्काल थाना राजपुर तथा एसओजी की संयुक्त टीम गठित कर टीम को पंचकुला हरियाणा रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा पंचकुला में अभियुक्त के सम्बन्ध मे गोपनीय रूप से जानकारी एकत्रित करते हुये दिनांक- 22/10/2026 को अभियोग में फरार चल रहे ₹ 50 हज़ार के इनामी अभियुक्त विनय को पिंजौर जनपद पंचकूला हरियाणा से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से नाबालिग युवती को बरामद किया गया। नाबालिग युवती से पूछताछ के आधार पर अभियोग में धारा 366(A)/376(3) IPC व 5(l)/6 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-
विनय पुत्र राजेश निवासी ग्राम करौली, थाना मंडावली, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश, उम्र- 21 वर्ष।
*पुलिस टीम:-*
1- उ०नि० पी०डी० भट्ट, थानाध्यक्ष राजपुर 2-उ०नि० महावीर सिंह 3-का० मोहित 4-का० अमित 5-मा०का० संध्या
*SOG TEAM*
1- निरी० के०आर० पांडे, प्रभारी एसओजी ग्रामीण2- उ०नि० विनोद राणा 3- हे०का० नवनीत 4- का० मनोज

