देहरादून। मंदिर में चोरी करने वाले को देहरादून पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ़्तार कर लिया है हालांकि पुलिस को अभियुक्त तक पहुंचने में काफ़ी सीसीटीवी की भी मदद लेनी पड़ी और इसी के चलते देहरादून की डालनवाला पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

26.06.2026 को वादी अरविन्द प्रसाद पुत्र हर प्रसाद निवासी दिलाराम बाजार देहरादून द्वारा थाना डालनवाला पर आकर प्रार्थना पत्र दिया कि किसी अज्ञात चोर द्वारा दिनाँक 26.06.2026 को श्री राधा कृष्ण मंदिर दिलाराम बाजार से शिवलिंग के ऊपर लगा चांदी का छत्र चोरी कर लिया है।

तहरीर के आधार पर कोतवाली डालनवाला पर मु0अ0स0- 103/26 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये । निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल तथा आसपास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करते हुए संदिग्धों के संबंध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसि पतारसि करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार के प्रकरणों में प्रकाश में आये अभियुक्तों का सत्यापन कर उनकी वर्तमान स्थिति का भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक 27.06.2026 को मुखबिर की सूचना पर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त योगेश सेमवाल पुत्र स्वर्गीय बद्री दत्त सेमवाल को चेकिंग के दौरान नयां गांव रोड हाथीबड़कला के पास से चोरी किये गये छत्र के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया कि वह नशे का आदी है तथा नशे की पूर्ति के लिए उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त

*योगेश सेमवाल पुत्र स्वर्गीय बद्री दत्त सेमवाल निवासी ग्राम ऋषिधार थाना घनसाली जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 39 वर्ष*बरामदगी*(1) छत्र (कीमत करीब 60,000/- रुपये)

*पुलिस टीम

*1- निरी0 नरेन्द्र सिंह गहलावत, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली डालनवाला

2- उ0नि0 सतबीर भण्डारी चौकी प्रभारी हाथीबडकला

3- का0 विजय सिंह,

4- का0 सत्यम कुमार,

One thought on “देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को 24 घण्टे के अंदर पुलिस ने किया गिरफ़्तार!”
  1. Відмінний сайт https://melodyua.com для завантаження mp3 і слухання онлайн. Актуальні новинки, зручна навігація, хороша якість. Користуюсь кожного тижня.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed