देहरादून। अब सस्ते रेट में आधुनिक जांच की सुविधा देहरादून में हो गई है जो शहर वासियों के लिए अच्छी ख़बर है शहर में हरिद्वार रोड स्थित धर्मपुर में नोवाजेन डाइग्नोस्टिक सेंटर की शुरुआत हो गई है जिसमें अच्छे एक्सपर्ट्स के साथ आधुनिक जांच की जा रही है।

डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन करते हुए रायपुर विधानसभा से विधायक उमेश शर्मा काउ ने कहा कि इस तरह की आधुनिक जांच के सेंटर से शहर के लोगो को फ़ायदा मिलेगा क्योंकि आधुनिक मशीनों से जब जांच होती है तो बीमारी का भी आसानी से पता लग जाता है।

वहीं लैब के संस्थापक मोहम्मद तारिक ने कहा कि हमारा वचन है सटीक जांच और बेहतर स्वास्थ्य। देहरादून जैसे महानगर में विश्वस्तरीय डायग्नोस्टिक सेवाएं देना हमारा लक्ष्य है। साथ ही उन्होंने बताया कि हमारे लैब में अगर कोई भी टेस्ट करवाता है तो उसको अच्छे अच्छे ऑफर भी दिय जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *