देहरादून। पूरे देश में आज सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित हुआ है जिसमें देहरादून के श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल के बच्चों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है इस स्कूल के तीन बच्चों फाल्गुनी कसीब ने 97.8 कर्णव शर्मा ने 97.4 और वंश सिंह सैनी ने 96% अंक प्राप्त कर स्कूल और परिवार का नाम रोशन किया है।

परिणाम घोषित होने के अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य पदमा भंडारी ने सभी अभिभावकों का धन्यवाद किया और कहा कि आपके निरंतर सहयोग, विश्वास एवं मार्गदर्शन के बिना विद्यार्थियों की यह सफलता संभव नहीं थी आपके सहयोग ने न केवल शैक्षणिक प्रगति को मजबूत किया है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विद्यालय परिवार को गर्व है कि हमारे विद्यार्थियों ने अनुशासन, परिश्रम एवं उत्कृष्टता के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त किया।

यह उपलब्धि हमारे अनुभवी प्रबंधन एवं मार्गदर्शन का भी परिणाम है, जिनमें—
Mr. Anshul Saxsena – AGM Sir 👨‍💼
Mr. Aman Pratap – Associate AGM 👔
Mr. Sanam – Executive Dean 🎓
Mr. Chandrashekhar – Zonal Dean 📘
Ms. Padma Bandari ✍️ Principal
Mr. Rajan – Regional Incharge RI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *