देहरादून । खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद देहरादून के द्वारा आर एस रावत उपायुक्त गढ़वाल मंडल खाद्य सुरक्षा के नेतृत्व में जनपद देहरादून के कैंट क्षेत्र में नींबू वाला, आम वाला आदि क्षेत्र में उपभोक्ता को गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ सुनिश्चित किए जाने हेतु विशेष अभियान चलाया अभियान जिसके अंतर्गत विशेष का रेस्टोरेंट, ढाबों, ठेलो आदि का सघन निरीक्षण किया गया जिसके तहत 20 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया तथा मौके पर सचल खाद्य विश्लेषणशाला के द्वारा खाद्य पदार्थों की त्वरित जांच करते हुए तत्काल कार्रवाई की गई मौके पर सचल खाद्य विश्लेषणशाला द्वारा 37 खाद्य पदार्थों का जांच किया गया जिसमें से चार खाद्य पदार्थ मानकों के अनुरूप नहीं पाएंगे। उ

उक्त के खाद्य कारोबारकर्ताओं को नोटिस देते हुए खाद्य पदार्थ को मौके पर नष्ट किया गया तथा 03 तैयार खाद्य पदार्थ मोमो का नमूने जांच हेतु ले गए निरीक्षण के दौरान 02 खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य लाइसेंस/ रजिस्ट्रेशन नहीं पाया गया जिन्हें नोटिस देते हुए प्रतिष्ठानों को बिना खाद्य लाइसेंस/ रजिस्ट्रेशन के संचालित न करने के निर्देश दिए गए साथ ही मौके पर खाद्य कारोबारकर्ताओं को हिदायत दी गई की प्रतिष्ठानों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के नियम का पालन करें पालन न करने पर खाद्य सुरक्षा मानव अधिनियम 2006 के अंतर्गत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

संयुक्त टीम में उपायुक्त खाद्य विश्लेषणशाला वीरेंद्र बिष्ट, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा जनपद देहरादून मनीष सयाना वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम क्षेत्र रमेश सिंह,वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ऋषिकेश क्षेत्र संतोष कुमार, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकास नगर क्षेत्र संजय तिवारी एवं खाद्य विश्लेषक रमेश जोशी आदि शामिल थे।

6 thoughts on “खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए चलाया विशेष अभियान !”
  1. Пинко Казино предлагает широкий выбор онлайн-игр и азартных развлечений.
    Pinco Casino
    Casino Pinco предлагает честную игру и прозрачные правила.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *