
देहरादून।उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पर्यटन और आतिथ्य उद्योग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में आईटीसी होटल्स लिमिटेड द्वारा अपने प्रीमियम ब्रांड वेलकम होटल मधुबन, देहरादून का भव्य शुभारंभ किया गया। यह होटल देहरादून के राजपुर रोड के बीच स्थापित है इस अवसर पर होटल के प्रमोटर एवं संचालक मन्नू कोचर एवं हेमंत कोचर ने संयुक्त रूप से कहा कि”यह हमारे लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय है कि हम देहरादून जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहर में आईटीसी जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड के साथ वेलकम होटल मधुबन की शुरुआत कर रहे हैं यह न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगा, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा।
आईटीसी कंपनी लिमिटेड होटल के जनरल मैनेजर राकेश रमोला ने कहा –”आज का यह शुभ अवसर हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है यह होटल आधुनिक सुविधाओं, विश्वस्तरीय सेवा और उत्तराखंड की पारंपरिक आतिथ्य संस्कृति का बेहतरीन संगम है। हमारा उद्देश्य हर अतिथि को एक यादगार अनुभव प्रदान करना है।”वेलकम होटल मधुबन में कुल 73 लक्ज़री कमरे और सुइट्स उपलब्ध हैं, जहां से पहाड़ों और शहर के सुंदर दृश्य दिखाई देते हैं। होटल में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्तमल्टी-कुज़ीन रेस्टोरेंटवेलकम कैफे स्विमिंग पूलफिटनेस सेंटरबैंक्वेट हॉल एवं मीटिंग रूमउपलब्ध हैं, जो व्यापारिक बैठकों, सामाजिक आयोजनों और विवाह समारोहों के लिए आदर्श हैं।
आईटीसी होटल्स लिमिटेड की ओर से बताया गया कि देहरादून को उत्तराखंड का प्रमुख पर्यटन और व्यावसायिक केंद्र मानते हुए यह होटल राज्य के विकास में एक नई भूमिका निभाएगा। यह होटल देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को उच्चस्तरीय सेवा प्रदान करेगा।इस शुभ अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिक, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और मीडिया के लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस नई पहल को देहरादून के पर्यटन क्षेत्र के लिए एक बड़ा कदम बताया।

Пинко Казино предлагает широкий выбор онлайн-игр и азартных развлечений.
Pinco Casino
Регулярные акции делают игру еще более выгодной.
https://image.google.com.na/url?q=https%3A%2F%2Fwww.pinterest.com%2Fshelbycruz24%2F_profile%2F
https://zookompleks.ru