देहरादून ।खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद देहरादून के द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित किए जाने हेतु जनपद देहरादून में चेकिंग अभियान चलाया। देहरादून के निरंजनपुर, लक्ष्मण चौक, आदि क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरक्षण किया गया तथा संदेह के आधार पर के कलाकंद, लाल मिठाई आदि के चार नमूने जाँच हेतु लिया गया।

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा मनीष सिंह ने बताया कि दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत आज जनपद देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर मिठाई , पनीर, घी, दूध सहित कुल 12 खाद्य पदार्थों के नमूने जॉच हेतु लिए गए सभी नमूने को जांच हेतु खाद्य विश्लेषणशाला भेज दिया गया, जॉच रिपोर्ट के अनुसार आवश्यक कारवाही की जाएगी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद देहरादून की टीम मै सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा जनपद देहरादून मनीष सयाना, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, नगर निगम क्षेत्र देहरादून रमेश सिंह, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकासनगर संजय तिवारी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ऋषिकेश क्षेत्र संतोष कुमार सिंह तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी मसूरी कपिल देव आदि शामिल थे, यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, देहरादून ग्रामीण क्षेत्र संतोष कुमार सिंह ने बताया कि उनके द्वारा गड़ी कैंट क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया तथा संदेह के आधार पर वनस्पति एवं घी के दो नमूने जॉच हेतु लिया गया। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकासनगर संजय तिवारी ने बताया कि उनके द्वारा कालसी, विकासनगर क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरक्षण किया गया तथा घी, बेसन आदि के चार नमूने जॉच हेतु लिया गया। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी मसूरी कपिल देव ने बताया कि उनके द्वारा मसूरी क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरक्षण किया गया तथा संदेह के आधार पर पनीर एवं दूध के दो नमूने जांच हेतु लिया गया।

48 thoughts on “खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की कार्यवाही लगातार जारी, मिठाई के सैंपल जांच को भेजे!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed