नगर निगम देहरादून द्वारा एक सराहनीय पहल की शुरुआत की गई है अब डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, उत्तरदायी एवं तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए निगम के संग्रहण वाहनों के चालकों को मोबाइल फोन वितरित किए गए।इस अवसर पर मेयर सौरभ थपलियाल एवं नगर आयुक्त नमामी बंसल (आईएएस) मौजूद रही जिन्होंने वाहन चालकों को मोबाइल फोन का वितरण किया।

आपको बता दे कि नगर आयुक्त नमामि बंसल और मेयर सौरभ थपलियाल की ये शानदार पहल है।इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण वाहन को एक मोबाइल फोन प्रदान किया गया है, जिससे वाहन चालक सीधे नागरिकों, वार्ड पार्षदों तथा संबंधित अधिकारियों से संपर्क स्थापित कर सकें। यह पहल न केवल शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु संचार व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएगी, बल्कि नागरिकों और निगम की सेवा इकाइयों के बीच की दूरी को भी कम करेगी।बता दे कि इस योजना के प्रथम चरण में आज कुल 40 मोबाइल फोन वितरित किए गए, जिससे 25 वार्डों की गाड़ियाँ लाभान्वित हुई हैं यह वितरण पूरी तरह से नगर निगम देहरादून द्वारा स्वयं के खर्च पर किया गया है।
आगामी चरणों में कुल 234 मोबाइल फोन वितरित किए जाने हैं, जिससे नगर निगम के समस्त 100 वार्डों को शामिल किया जाएगा।

Everything for Minecraft http://www.topminecraftworldseeds.com/ in one place: mods, skins, maps, texture packs, and the best seeds for survival, creativity, and adventure. Collections of popular add-ons, installation instructions, updates, and secure downloads for different versions of the game.