
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री देवभूमि”* के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/व्यापार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं उक्त निर्देशों के क्रम में दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना सेलाकुई पर गठित पुलिस टीम द्वारा द्वारा थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान दिनांक: 28/3/26 को 01 अभियुक्त कुर्बान को 12.20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सेलाकुई पर धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
*पूछताछ का विवरण:
-* पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह शंकरपुर सहसपुर का रहने वाला है तथा मजदूरी का कार्य करता है उसकी मुलाकात मुजम्मिल तथा शादाब निवासी बरेली से हुई, जिसके द्वारा उसे स्मैक बेचकर अधिक मुनाफा कमाने वाली बात बताई गई, जिस पर लालच में आकर अभियुक्त मादक पदार्थो की तस्करी के लिप्त हो गया। बरामद स्मैक को भी अभियुक्त उपरोक्त दोनों से ही खरीदकर लाया था, जिसे वह नशा करने वाले स्थानीय व्यक्तियों व शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्रों को अधिक दामो में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था, पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त से पूछताछ के आधार पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकाश में आये 02 अन्य अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया, जिनसे पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्तों से पूछताछ में उनका पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जाना प्रकाश में आया है, जिनके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त
:-*1- कुर्बान अहमद पुत्र फुरकान अहमद निवासी शंकरपुर थाना सहसपुर जनपद देहरादून उम्र 35 वर्षविवरण धारा 29 में गिरफ्तार अभियुक्त गण1- लल्ला शाह पुत्र रसूल निवासी हाल पता उमेश शर्मा का मकान अकबर कालोनी सेलाकुई देहरादून मूल पता ग्राम डिबाबर थाना हाफिज गंज जिला बरेली उ0प्र0 उम्र 45 वर्ष 2- शादाब अली पुत्र लल्लाशाह निवासी हाल पता उमेश शर्मा का मकान अकबर कालोनी सेलाकुई देहरादून मूल पता ग्राम डिबाबर थाना हाफिज गंज जिला बरेली उ0प्र0 उम्र 27 वर्ष*बरामदगी:-*1- 12.20 ग्राम अवैध स्मैकअपराधिक इतिहास अभियुक्त गण”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””शादाब अली 1- मुकदमा अपराध संख्या 15/22 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट2-मुकदमा अपराध संख्या 69/21 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट ललन शाह-1-मुकदमा अपराध संख्या 205/22धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना सहसपुर कुर्बान अहमद-1-मुकदमा अपराध संख्या-07/23 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट 2- मुकदमा अपराध संख्या-51/23 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट
*पुलिस टीम
:-*1- उ०नि० पी०डी० भट्ट, थानाध्यक्ष सेलाकुई2- उ0नि0 सुमेर सिंह3- उप निरीक्षक प्रवेश रावत4- हेड कांस्टेबल नीरज शुक्ला5- कांस्टेबल बृजेश
