देहरादून। रंगो के त्यौहार होली में देहरादून पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार लोगो से शांति और उल्लास के साथ होली मनाने की अपील की गई बावजूद इसके शराब पीकर गाड़ी चलाने के बाद कई मामले एक्सीडेंट के सामने आए है जिसमें 2 लोगो की जान भी चली गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए। हालांकि होली के त्यौहार को देखते हुए दून अस्पताल की इमर्जेंसी में डॉक्टर्स को अलर्ट मोड पर रखा गया था और यहां डॉक्टर्स की अतिरिक्त तैनाती भी की गई है जिसके चलते लोगों को समय रहते उपचार दिया जा रहा है।

दून अस्पताल की इमर्जेंसी में तैनात ईएमओ डॉ अमित अरुण ने बताया कि होली को देखते हुए पूरी तैयारी अस्पताल ने की हुई है अतिरिक्त डॉक्टर्स को भी तैनात किया गया है सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक अस्पताल की इमर्जेंसी में तकरीबन 35 मामले दुर्घटनाओं के आए है जिसमें 2 लोगों की मौत भी हुई है इनकी उम्र 45 और 26 साल है वहीं अलग अलग दुर्घटनाओं में 4 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए है जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

साथ ही डॉ अमित अरुण ने बताया कि रंग की वजह से कि आंखों और स्किन एलर्जी के भी तकरीबन 20 मामले आए है जिनको लेकर हमारी पहले से ही तैयारी थी सभी डॉक्टर्स की टीम पहले से ही तैनात है सर्जरी, ऑफ्थल, ई एनटी सभी विभागों के डॉक्टर्स इमर्जेंसी में उपलब्ध है और लोगों को समय पर इलाज दिया जा रहा है।

3 thoughts on “देहरादून में होली पर अलग अलग दुर्घटनाओं से 2 लोगों की मौत 4 गंभीर रूप से घायल, दून अस्पताल रहा अलर्ट मोड पर!”
  1. Signed up for 252betlogin the other day. The registration was surprisingly quick. They’ve got a decent selection of games and a solid welcome bonus. Haven’t hit the jackpot yet, but I’m hopeful! Get in on the action: 252betlogin

  2. I was a little skeptical at first, but ggbbbetlogin has some surprisingly good promos. Their live betting options are pretty extensive, too. So far so good. Check it out if you’re looking for something new: ggbbbetlogin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *