देहरादून। आज सुबह से ही उत्तराखंड के मशहूर पर्यटन स्थल चकराता, मसूरी के साथ साथ अन्य स्थानों पर जमकर बर्फबारी हुई जिसका लुत्फ उठाने के लिए लोग पहाड़ों की तरफ रुख करने लगे। पहाड़ों ने चांदी जैसी बर्फ की चादर ओढ़ ली है. लंबे इंतजार के बाद हुई इस सीजन की पहली बर्फबारी ने न केवल स्थानीय व्यापारियों के चेहरों पर चमक ला दी है, बल्कि पर्यटकों के लिए भी यह किसी जादुई अहसास से कम नहीं है।

चारों ओर दिखा कुदरत का करिश्मा

बीती रात से जारी हल्की बर्फबारी के बाद सुबह जब चकराता और मसूरी में लोगों की आंख खुली, तो नज़ारा बिल्कुल बदल चुका था. ऊंचे पहाड़ों से लेकर देवदार के पेड़ों की टहनियां और घरों की छतें पूरी तरह सफेद हो चुकी हैं. चकराता के मुख्य बाजार के साथ-साथ लोखंडी, देववन और मोइला टॉप पर करीब 2 से 3 इंच तक बर्फ की परत जम गई है.चकराता में अब पर्यटकों का सैलाब उमड़ने की उम्मीद है वहीं मसूरी में लगभग 6 इंच तक बर्फबारी देखी गई।

बर्फबारी की खबर मिलते ही आसपास के इलाकों और मैदानी क्षेत्रों से पर्यटकों ने चकराता और मसूरी का रुख करना शुरू कर दिया है. पर्यटक बर्फ के गोले बनाकर एक-दूसरे पर फेंकते और सेल्फी लेते नज़र आ रहे हैं. दिल्ली से आए एक पर्यटक समूह ने बताया, “हम बर्फ देखने की उम्मीद में आए थे और प्रकृति ने हमारी मुराद पूरी कर दी.यह नज़ारा स्विट्जरलैंड जैसा लग रहा है.” .

3 thoughts on “देहरादून के चकराता और मसूरी में सीज़न की पहली बर्फबारी, व्यापारियों के साथ पर्यटकों के खिले चेहरे!”
  1. Casino Pinco предоставляет доступ к современным слотам и популярным играм.
    Pinco Casino
    Платформа постоянно развивается и совершенствуется.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *